फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sanatan Satsang Gyan Yagya concluded

Bijnor News: सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ

Sun, 19 Oct 2025 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sanatan Satsang Gyan Yagya concluded
हल्दौर के बिलाई चीनी मिल में स्थित देवालय मंदिर परिसर में सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ में प्रवचन कर
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल में स्थित देवालय मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

आचार्य सुशील बलूनी जी ने समस्त मिल समूह का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने ऐसे आध्यात्मिक आयोजन का संचालन कर पुण्य का कार्य किया। आचार्य ने नवग्रहों, नौ अंकों और उनके जीवन पर प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ग्रह और अंक हमारे जीवन में संतुलन ला सकते हैं तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का चयन और जीवन की दिशा निर्धारित करने में सहायक हो सकते हैं।
विशेष व्याख्यान में उन्होंने बताया कि वास्तव में अंक केवल नौ नहीं, बल्कि ग्यारह हैं। एक से 9 मूल अंक हैं, इनके अतिरिक्त शून्य और अनंत भी अंक जगत में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। शून्य आरंभ का और अनंत अंतिम ध्येय का प्रतीक है।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि सांख्य और ज्योतिष का आध्यात्मिक निष्कर्ष यही है कि हमें स्वयं को शून्य से विभाजित कर अनंत बनना है। यही जीवन का परम लक्ष्य है, ज्ञान प्राप्ति, आत्मा का उत्थान और जीवन को संस्कारित दिशा में आगे बढ़ाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन उद्बोधन में आचार्य जी ने पुनः यह संदेश दिया कि ज्ञान ही सभी सफलताओं का आधार है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed