{"_id":"5e933f418ebc3e773f30ba6d","slug":"samples-taken-by-health-department-of-deposits-nazibabad-news-mrt4774899137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों के स्वास्थ्य विभाग ने लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों के स्वास्थ्य विभाग ने लिए नमूने
विज्ञापन
नजीबाबाद के सीवी रमन आईटीआई क्वारंटीन केंद्र पर जमातियों के सेंपल लेने पहुंची टीम।
- फोटो : NAZIBABAD
जमातियों के स्वास्थ्य विभाग ने लिए नमूने
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवी रमन क्वारंटीन केंद्र पर जमातियों के जांच के लिए सैंपल लिए गए।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी सर्वेश निराला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को मथुरापुर मोर स्थित सीवी रमन क्वारंटीन केंद्र पहुंची। टीम ने अंडमान निकोबार और मंडावली क्षेत्र के क्वारंटीन में रखे गए 18 जमातियों की जांच के लिए नमूने लिए। नोडल अधिकारी ने बताया कि आईटीआई समीपुर केंद्र पर रह रहे गुजरात तथा अन्य क्षेत्रों के 31 जमातियों के नमूने पहले ही लिए जा चुके हैं।
उधर, दोनों केंद्रों पर रहे जमातियों के स्वास्थ्य पर निगरानी के लिए चिकित्सकों का विशेष दल जमातियों पर निगाह रखे हैं। प्रशासन की ओर से जमातियों को खाना और नाश्ता उपलब्ध कराने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर भी नजर रखी जा रही है। रोजाना दोनों क्वारंटीन केंद्रों को सैनिटाइज किया जाता है।

नजीबाबाद के मथुरापुरमोर क्वारंटीन केंद्र पर जमातियों के नमूने लेतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन