फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Samavartan rites of six girls of Gurukul

गुरुकुल की छह कन्याओं का किया गया समावर्तन संस्कार

Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Samavartan rites of six girls of Gurukul
गुरुकुल की छह कन्याओं का समावर्तन संस्कार
विज्ञापन

नजीबाबाद। विद्या ज्ञान जीवन भर लिया जाता है। विद्यार्थी जीवन से अंत तक विद्यारूपी ज्ञान प्राप्त किया जाता है। गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ के रजत जयंती कार्यक्रम में शनिवार को आचार्या सूर्यादेवी चतुर्वेदा ने उक्त विचार व्यक्त किए। विद्यापीठ की छह कन्याओं का गुरुकुलीय शिक्षा उपरांत समावर्तन संस्कार किया गया।
गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ रजत जयंती समारोह के दूसरे दिन मुख्य वक्ता आचार्या सूर्यादेवी चतुर्वेदा ने गुरुकुलीय शिक्षा और विद्या ज्ञान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन से शुरू होने वाला विद्यारूपी ज्ञान लगातार चलता है। इसका कभी अंत नहीं होता है। प्राचार्या प्रियंवदा वेद भारती के निर्देशन में आयोजित रजत जयंती समारोह में गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ की छह कन्याओं का गुरुकुलीय शिक्षा पूरी होने पर समावर्तन संस्कार किया गया। प्रियंवदा वेद भारती ने विज्ञान, आयुर्वेद और गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुरुकुलीय शिक्षा मनुष्य को संस्कारित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन

रजत जयंती समारोह में गुरुकुल आर्ष कन्या विद्यापीठ की छात्राओं ने शिवराज विजय नाटक का मंचन किया। स्वामी आर्यवेश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य प्रणवानंद, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, धनंजय, आचार्य प्रसस्य मित्र समेत अन्यलोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed