{"_id":"5dc5b2d38ebc3e5b191b9840","slug":"samajauthan-samiti-will-guide-the-youth-nazibabad-news-mrt452646124","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का मार्ग दर्शन करेगी समाजोत्थान समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का मार्ग दर्शन करेगी समाजोत्थान समिति
विज्ञापन

नजीबाबाद। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास समाजोत्थान समिति समाज की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और समाज के उत्थान के लिए अभियान चलाएगी।
संत शिरोमणि सतगुरु समाजोत्थान समिति की संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह चंद्रायन होटल में आयोजित किया गया। प्रभारी सीडीपीओ रेखा अंबेडकर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में नजीबाबाद में कार्यरत रहे सीओ महेश कुमार का हाल ही में अफजलगढ़ सीओ पद पर स्थानांतरण पर उन्हें स्मृति स्वरूप गौतम बुद्ध की प्रतिमा प्रदान की गई। बाबूराम सिंह और राजेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में समाज के युवाओं को शैक्षिक और भविष्य निर्माण से संबंधित मार्ग निर्देशन उपलब्ध कराने, समाज के उत्थान के लिए समिति की ओर से रचनात्मक कार्य आयोजित करने का निर्णय लिया। बाबूराम के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि सीओ महेश कुमार ने सामाजिक बुराइयों को त्यागने तथा संगठित होकर समाज हित में काम करने की सलाह दी। संगोष्ठी में रेखा अंबेडकर, डॉ.बलवंत सिंह, एसडीओ विपिन कुमार, नौबहार सिंह, सुलेंद्र नौटियाल, सतीश कुमार, डॉ.रीना सागर, देवदत्त, रोहित कुमार, खेमचंद, अमित चौधरी, मूलचंद, अमर सिंह, विजय सिंह सहित अनेक लोगों ने समाज उत्थान के लिए समर्पित रहने के लिए आश्वस्त किया।