फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salute to Subhash Chandra Bose

सुभाष चंद्र बोस की त्याग भावना को किया नमन

Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Salute to Subhash Chandra Bose
नजीबाबाद में स्वतंत्र सुभाष संघ के कार्यक्रम में नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते ना - फोटो : NAZIBABAD
सुभाष चंद्र बोस की त्याग भावना को किया नमन
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। स्वतंत्र सुभाष संघ के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। उनके त्याग की भावना का स्मरण कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। लाला मग्धू शरण सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम हुआ। संघ के अध्यक्ष प्रदीप डेजी, राकेश प्रसाद, राजेश मिश्रा राजू, जितेंद्र जैन के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। देश को आजादी दिलाने के आंदोलन में अग्रणी रहे सुभाष चंद्र बोस की राष्ट्र सेवा भावना और त्याग को अविस्मरणीय बताया। संगोष्ठी में प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा, विक्रम सिंह, हेमंत अग्रवाल, अजय जौहरी, नीरज सिंघल ने विचार रखे। छात्रा मुस्कान ने प्रेरक प्रसंग सुनाए। शिक्षक विक्रम सिंह ने संचालन किया। विद्यालय की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लौलीन कुमार, सुरेश कुमार, शशि रानी, हरिओम, रजनीश कुमार, अंशु, सोनम, मानसी और रजनी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed