{"_id":"63601a5677f4a459a600ad1b","slug":"salute-to-iron-man-started-running-nazibabad-news-mrt611664478","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौह पुरुष को किया नमन, लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौह पुरुष को किया नमन, लगाई दौड़
विज्ञापन
नजीबाबाद के मोटाढ़ाक क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मानित करते ग्राम प्रधान सागर बडोला।
- फोटो : NAZIBABAD
लौह पुरुष को किया नमन, लगाई दौड़
नजीबाबाद। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर लौह पुरुष के राष्ट्रप्रेम को नमन किया गया। कई स्थानों पर रन फॉर यूनिटी आयोजित हुई।
ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ब्लॉक कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित हुई। ग्राम प्रधान प्रशांत कुमार, सुनील चौधरी, बृजराज सिंह एड., वीर सिंह, वीरेंद्र शर्मा, जुग्नेश, सुखजिंदर सिंह, सचिन कुमार ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र विकास में योगदान पर चर्चा की।
ग्राम पंचायत मोटाढाक स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अभिलाष भारद्वाज, रोहन भारद्वाज, प्रधानाचार्या रविंद्र कौर के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। साहू जैन कॉलेज में डॉ.एनपी सिंह के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई। कोतवाली रोड स्थित आसिफ अली विहार कॉलोनी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश नगर में प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय के नेतृत्व में एनसीसी के जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने एकता दौड़ का आयोजन किया। माध्यमिक विद्यालय हुसैनपुर, रमा जैन कन्या महाविद्यालय में रन फॉर यूनिटी में छात्राओं और स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

जलालाबाद क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल हुसैनपुर में दौड़ते स्कूली बच्चे।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन