फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Salim-Achal sit together and read Quran and Gita

सलीम-अचल एक साथ बैठकर पढ़ते हैं कुरान व गीता

Sun, 01 Aug 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Salim-Achal sit together and read Quran and Gita
कोतवाली देहात में साथ साथ गीता और कुरान पढ़ते हुए अचल चौहान और सलीम अहमद - फोटो : BIJNOR
सलीम-अचल एक साथ बैठकर पढ़ते हैं कुरान व गीता
विज्ञापन

बिजनौर। दोस्ती का रिश्ता सबसे बड़ा होता है। शेरकोट निवासी अचल चौहान और सलीम अहमद की दोस्ती की मिसाल पूरे क्षेत्र में दी जाती है। पिछले 25 वर्षों से दोनों पार्टनरशिप में राम-रहीम मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। दोनों दोस्त ईद हो या दीपावली, ये त्योहार परिवार के साथ एक साथ मनाते हैं। दोनों दुकान पर एक साथ बैठकर गीता व कुरान पढ़ते हैं।

शेरकोट निवासी अचल चौहान और सलीम अहमद बचपन से ही गहरे दोस्त हैं। युवावस्था में दोनों ने एक साथ व्यापार करने का विचार बनाया और शेरकोट के मुख्य बाजार में राम-रहीम के नाम से मेडिकल स्टोर शुरू किया। दोनों दोस्तों ने ईमानदारी से व्यापार करने का संकल्प लिया और 1996 में शुरू हुआ मेडिकल स्टोर 25 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है। अचल और सलीम की दोस्ती क्षेत्र के लिए मिसाल बन गई है। कारोबार हो या कोई अन्य बात दोनों के दिल में किसी भी बात को लेकर खटास नहीं आई। परिवार का हो या निजी मामला, दोनों दोस्त आपस में बैठकर समस्या को साझा करते हैं। दोनों को किसी के मजहब से भी कोई लेना देना नही हैं। दोनों हर दुख दर्द साथ बांटते हैं। दोनों की दोस्ती का हर कोई कायल हैैं। परिवार को भी दोनों ने अपनी दोस्ती के रंग में डाल दिया हैं। सलीम अहमद बताते हैं कि बचपन की दोस्ती में आज तक कभी कोई मनमुटाव नहीं हुआ। अब उनके बच्चे भी बड़े हो गए हैं और बच्चों में भी उनके जैसा ही प्यार है। वह होली ईद और दीवाली सभी मिलकर मनाते हैं। अचल चौहान के अनुसार वह दोनों दुकान पर बैठकर साथ साथ गीता और कुरान पढ़ते हैं तथा उनकी मित्रता जीवन भर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed