{"_id":"605e23b88ebc3e590f3cf076","slug":"sales-of-fake-pesticides-will-not-be-allowed-dhampur-news-mrt5318688145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली कीटनाशक बेचने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली कीटनाशक बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
नकली कीटनाशकों की नहीं होने देंगे बिक्री
धामपुर। कृषि और पुलिस विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसानों को धोखा देने के लिए नकली रासायनिक कीटनाशकों की बिक्री जोरों पर हो रही है। नकली दवाओं को बेचने वालों को पकड़ कर कार्रवाई करनी है।
नगर के एक मंडप में संपन्न हुई गोष्ठी में सिंजैंटी कंपनी के चेकिंग प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने अधिकारियों से बाजार में नकली रासायनिक दवाइयों की बिक्री पर रोकने में उनकी मदद करने की अपेक्षा की। कहा कि नकली दवाओं के चक्कर में किसान लुट रहा है। नकली दवाओं को डालने के बाद भी किसानों की फसलों को कोई लाभ नहीं हो रहा है। बल्कि जमीन की उपजाऊ शक्ति में और ह्रास हो रहा है। उन्होंने बताया कि रासायनिक दवाईयों पर बारकोड होता है। बारकोड पर दवाओं की जन्मपत्री को देख कर क्रय करें।
गोष्ठी में दरोगा मुकेश कुमार, महेश मलिक ने सहयोग का भरोसा दिया। सहायक विकास अधिकारी कृषि मुनीश कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से नकली दवाओं को रोकने की दिशा में पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में देशबंधु, कंपनी अधिकारी प्रगति शर्मा, आंचल त्रिखा, भारती शर्मा रही।