फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Said Rakesh Tikait, the movement is not only of UP, but of the farmers of the country

बोले राकेश टिकैत, आंदोलन यूपी का ही नहीं, देश के किसानों का है

Mon, 28 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Said Rakesh Tikait, the movement is not only of UP, but of the farmers of the country
धामपुर में रानीबाग कालोनी में ब्लाक अध्यक्ष कविराज सिंह के आवास पर वार्ता करते भाकियू राष्ट्रीय - फोटो : DHAMPUR
बोले राकेश टिकैत, आंदोलन यूपी का ही नहीं, देश के किसानों का है
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का एमएसपी पर कानून बनाने और अन्य मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। 13 मार्च के बाद आंदोलन फिर तेज होगा। यह आंदोलन किसी एक प्रदेश का नहीं, बल्कि समूचे देश के किसानों का है। यूपी में सरकार किसी की भी बने समस्याओं का निदान होने तक आंदोलन को खत्म नहीं होगा।
रविवार देर रात रानीबाग कालोनी में ब्लाक अध्यक्ष कविराज चौधरी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल अपने फायदे की बात करती है। किसानों, मजदूरों, गरीबों, बेेरोजगारों से इनका कोई लेना देना नहीं है । देश और प्रदेश में विकास पूरी तरह से ठप है। मांगों को लेकर आंदोलन करने का प्रयास करने वालों को कुचलने का प्रयास किया जाता है। अभी तक भारत सरकार ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से कुचलने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को पद से नहीं हटाया है। जबकि जांच में साफ है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र ने उन्हीं की कार से किसानों को कुचला था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान व देश की जनता सरकार की ढुलमुल नीति को लेकर नाराज है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बारे में किसानों से कुछ छुपा नहीं है। ऐसे में किसानों और जनता को कुछ भी बताने की आवश्यकता भी नहीं है। 10 मार्च के बाद जो भी निर्णय आएगा बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, महेंद्र सिंह, दुष्यंत राणा, जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अशोक चौधरी चांदपुर, बाबूराम तोमर, संदीप भुल्लर रहे। इससे पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कविराज सिंह के परिवार के बच्चों से उनका हालचाल जाना और मेहनत के साथ पढ़ाई करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed