फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Safai workers strike ends in Nagina

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

Tue, 13 Apr 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Safai workers strike ends in Nagina
नगीना में सफाई कर्मचारियों को वार्ता की जानकारी देते भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि। - फोटो : BIJNOR
नगीना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
विज्ञापन

नगीना। मृतक आश्रित के रूप में संदीप कुमार को नगर पालिका में लिपिक बनाने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों की तीन दिन से चली आ रही हड़ताल सोमवार को एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद 30 अप्रैल तक समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया।

सोमवार को एसडीएम घनश्याम वर्मा ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, पालिका के अधिशासी अधिकारी व चेयरपर्सन के पति शेख खलीलुर्रहमान के साथ अपने कार्यालय में लंबी वार्ता की। जिसके बाद पालिका के वाटर वर्क्स में एकत्र सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि चेयर पर्सन ताहिरा बेगम को मृतक आश्रित के रूप में संदीप कुमार की लिपिक पद पर नियुक्ति को लेकर निर्णय करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दे दिया गया। एसडीएम के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इस दौरान सीओ सुमित शुक्ला, ईओ इंद्रपाल सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, राजाराम मदान, रणवीर सिंह, राजेश पवार, अरविंद टॉक, अरविंद सूद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed