{"_id":"5e39b9118ebc3ee60059c270","slug":"safai-workers-sit-on-strike-demanding-salary-bijnor-news-mrt467271985","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन संबंधी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन संबंधी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे
विज्ञापन
वेतन की मांग को सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे
बिजनौर। वेतन संबंधी मांगे पूरी नहीं होने से नाराज उत्तर प्रदेश मजदूर संघ के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से समस्या का समाधान करने की मांग की। ईओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
मंगलवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारी कार्यालय में एकत्रित हुए और वेतन संबंधी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने ठेकेदार पर वेतन आहरण में आ रही समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। संघ के अध्यक्ष कैसर दत्ता ने बताया कि वेतन आहरण नहीं होने से सफाई कर्मियों में रोष है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को संघ के पदाधिकारियों ने पत्र के माध्यम से ठेके कर्मचारियों की वेतन संबंधी परेशानियों से अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया था। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं किए जाने तक धरना जारी रखने की बात कही है। इस मौके पर संघ के संरक्षक राहुल, महामंत्री अमीचंद, उपमंत्री उमेश चंद, सचिव नीरज, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
नगर पालिका के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका को शासन द्वारा भुगतान देर से किए जाने से सफाई कर्मियों के वेतन भुगतान में देरी हुई है। कुछ कर्मचारियों की बैंक खाता संख्या गलत होने से उनके खाते में भुगतान नहीं पहुंच पाया। सभी के खातों में भुगतान भेज दिया गया है। ईओं के आश्वासन पर सफाई कर्मचारियों ने धरना वापस ले लिया है।