फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sacrifice Day wreath

बलिदान दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

Wed, 23 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 23 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice Day wreath
नजीबाबाद में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते नगरवासी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में श्री परमधाम न्यास के तत्वावधान में बलिदान दिवस पर टाऊन हॉल में शहीदों को याद करते हुए हवन किया गया तथा होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


टाऊन हाल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई। शहीद शिरोमणि सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर क्रांतिकारियों की यातना के दर्द का एहसास करते हुए उनकी महाआरती की गई। युवा निरीक्षक श्रवण ने कहा कि क्रांतिकारियों का सपना हिंद और हिंदुस्तानियों को आजाद कराना था।
विज्ञापन


आज हिंदुस्तानी अंग्रेजों से आजाद है, लेकिन उनकी नीतियों के गुलाम है। अंग्रेजों की नीति जातिभेद, शिक्षा भेद, न्याय में देर को मजबूत करना थी। आज भी देश में जाति भेद, शिक्षा में भेद व न्याय में देर है। कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed