फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sachin's family disintegrated due to separation of three loved ones in one month

Bijnor News: एक महीने में तीन अपनों की जुदाई से बिखर गया सचिन का घरौंदा

Tue, 12 Dec 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sachin's family disintegrated due to separation of three loved ones in one month
-पहले बहन और फिर बहनोई की आत्महत्या के बाद अब मिला पत्नी की मौत का दर्द
विज्ञापन


-हालात के आगे लाचार सचिन खुद अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी और मौत के बीच जंग

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। सड़क हादसे में पत्नी की मौत के साथ ही सचिन की उम्मीदों का घरौंदा भी टूटकर चकनाचूर हो गया। एक महीने के भीतर परिवार में असमय हुई इस तीसरी मौत ने उसके सपनों को भी बेरंग कर दिया।


ग्राम सल्लाखेड़ी रामखेड़ा निवासी सचिन पुत्र जयपाल सिंह अपनी सलज के प्रसव होने पर उसकी खबर लेने धामपुर गया था। लौटते समय नहटौर रोड पर प्रयास अस्पताल के पास डीसीएम की टक्कर में सचिन की पत्नी की बबली (27) की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि सचिन और बेटा अभय प्रताप सिंह (ढाई वर्ष) गंभीर घायल हो गया। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। बबली का शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एक माह में तीन मौत होने से हर किसी की आंखें नम थी। एक माह पूर्व सचिन की बहन शीतल जो कि पुलिस विभाग गाजियाबाद में तैनात थी, उसने आत्महत्या कर ली थी। उसके तीन दिन बाद ही उसके पति ने भी आत्महत्या कर ली थी। उधर, गमगीन माहौल में सचिन की पत्नि बबली का रामगंगा बैराज पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed