फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Russell Viper snake found in new colony

नई कॉलोनी में निकला रसेल वाइपर सांप

Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Russell Viper snake found in new colony
नई कॉलोनी में निकला रसेल वाइपर सांप
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। आबादी क्षेत्र में विषैले रसेल वाइपर सांप के पाए जाने से लोगों में दहशत है। शुक्रवार को एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों से वन विभाग की टीम ने आठ सांपों को रेस्क्यू कर उन्हें वनों में छोड़ दिया। लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस के चलते विषैले सांपों का आबादी में निकलना जारी है।
नई कॉलोनी के बी 133 में मोना के घर में जल सांप, वन विश्रामगृह में अशोक कुमार के निवास पर कोपर हैडिड ट्रिंकेट, सी 399 में धर्मपाल, विजेंद्र पाल व सी 81 में जीपी सिंह के निवास से रैट सांप, बी 387 में मूलचंद के निवास से आभूषित सांप और बी 228 में रनवीर सिंह के घर में रसेल वाइपर सांप निकला। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सांपों को पकड़कर वनों में छोड़ दिया। त्वरित अनुक्रिया दल के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि करैत के बाद अब रसेल सांप का आबादी में निकलना खतरनाक है। यह बहुत ही विषैला सांप है। इसके अलावा यहां आभूषित सांप यानि कॉमन कैट सांप भी नजर आया है। यह कम ही दिखता है। यह सुंदर होने के साथ ही दुश्मन पर एस आकार बनाकर हमला करता है। यह विषैला नहीं होता है।
विज्ञापन

कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि इस समय सांपों के निकलने का मौसम है। गर्मी के साथ ही बिलों में रहने वाले जीव बाहर निकल आते हैं। इनसे दूरी बनाए रखना आवश्यक है। सांप को मारना नहीं चाहिए। इसको संरक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed