फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Rural take advantage of schemes'

ग्रामीण सरकार की योजनाओं को भरपूर लाभ उठाने में कसर न छोडें: अशोक राणा विधायक

Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
'Rural take advantage of schemes'
धामपुर ब्लॉक में संपन्न गरीब कल्याण मेले में गर्भवती माताओं की गोद भराई करते भाजपा विधायक अशोक र? - फोटो : DHAMPUR
‘योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण’
विज्ञापन

धामपुर। प्रदेश सरकार के आदेश पर शनिवार को विकास खंड मुख्यालय पर गरीब कल्याण योजना के तहत मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब एक दर्जन से ज्यादा सरकारी विभाग की ओर से स्टॉल लगा कर उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई।

मेले का उद्घाटन विधायक अशोक राणा ने किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित मेले में विधायक ने लगी सरकारी विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण किया। किसानों को कृषि क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नियुक्ति पाने वाले कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर आंगनबाड़ी विभाग की ओर से पांच महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम हुआ। मेले में बीडीओ अखिलेश कुमार, डीडी सिंह, अनिल कुमार चौहान, ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, नीरज प्रताप सिंह, एसके देवरा, उज्ज्वल चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed