फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rupali of Bijnor has won success in Haryana

बिजनौर की रुपाली ने हरियाणा में गाड़े सफलता के झंडे

Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rupali of Bijnor has won success in Haryana
बिजनौर की रुपाली ने हरियाणा में सफलता का परचम लहराया
विज्ञापन

बिजनौर। हरियाणा के पलवल में आयोजित दो दिवसीय 35 वें ऑल इंडिया योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बिजनौर निवासी रुपाली चौधरी ने योग के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा और प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।

इंडियन योग फेडरेशन एवं हरियाणा योग एसोसिएशन द्वारा हरियाणा के पलवल में 14 से 15 दिसंबर तक दो दिवसीय ऑल इंडिया योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें बिजनौर के ग्राम पूरनपुर निवासी इंटरनेशनल नैचुरोपैथी संगठन की जिला समन्वयक रुपाली चौधरी ने देश में द्वितीय और प्रदेश में पहला स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया। इंटरनेशनल नैचुरोपैथी संगठन के प्रदेश संयोजक डाक्टर रविंद्र राणा एवं जिलाध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र सिंह के अनुसार रुपाली चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट एवं आयुष मिशन के तहत भारतीय खेलों में प्रतिभाग कर चुकी हैं। रूपाली प्रतिभावान एवं कुशल योग प्रशिक्षक होने के नाते बिजनौर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बन चुकी हैं। वर्तमान में रुपाली मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। रुपाली ने आईएनओ के माध्यम से जिला कारागार में बंदियों को योग सिखाने की मुहिम पिछले कई वर्षों से चलाई है, वह सराहनीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed