फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Runway on the highway

हाईवे पर चला आबकारी विभाग का डंडा

Sun, 02 Apr 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को जिले की 174 शराब की दुकानों पर अफसरों का चाबुक चल गया है। आबकारी विभाग की टीम ने जिले में 174 दुकानें, चार बार व चार मॉडल शॉप को बंद करा दिया है।
विज्ञापन


73 दुकानों के मालिकों ने दुकान शिफ्ट करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। ये दुकानें अब पूरी तरह बंद रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि हाईवे से 500 मीटर की दूरी पर शराब, बीयर की दुकानें होनी चाहिए। एक अप्रैल तक हाईवे की सभी दुकानें हटा दी जाएं। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश मिलते ही आबकारी विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम हाईवे पर स्थित शराब, बीयर की दुकानों को बंद कराने में जुट गईं। जिले में अंग्रेजी शराब, देशी शराब व बीयर की 348 दुकान हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 174 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विभाग के अफसरों के मुताबिक 73 कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इन कारोबारियों का कहना है कि वे अपनी दुकान दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कर सकते हैं। बाकी बची दुकानों को हाईवे से 500 मीटर की दूरी पर शिफ्ट किया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी जनार्दन यादव के मुताबिक इनके अलावा बिजनौर के सिविल लाइन में स्थित क्वालिटी बार, धामपुर के तड़का बार, नजीबाबाद के साकी व वालिया बार पर भी गाज गिर गई है। इन्हें भी बंद कर दिया गया है। बिजनौर में शास्त्री चौक से आगे स्थित मॉडल शॉप के अलावा धामपुर, नगीना व चांदपुर की मॉडल शॉप को भी बंद कर दिया गया है। दिनभर विभाग की टीम इस कार्रवाई में जुटी रही। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का जो उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, धामपुर में हाईवे किनारे चल रही शराब की दुकानें बंद होने के बाद पुलिस ने चार शराब माफिया को खेतों में अंग्रेजी शराब बेचते हुए पकड़ लिया। इनके कब्जे से चार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई हैं। शराब कारोबारियों ने शनिवार को दुकानें खोलने का प्रयास किया,  लेकिन पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए क्षेत्र की सभी दुकानों को बंद करा दिया। इसके बाद धामपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेतों में अंग्रेजी शराब बेचने में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इससे शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर चारों आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
वहीं अफजलगढ़ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते अफजलगढ, भूतपुरी में शनिवार को शराब की दुकानें बंद रहीं। उधर, नगीना में नगीना में राष्ट्रीय राज्य मार्ग  पर स्थित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकाने बंद रहने से शराब के शौकीनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अप्रैल माह के प्रथम दिन नगीना राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान का ठेका बंद होने पर शहर से बाहर स्थित एक स्थान पर शराब की बिक्री हुई। मॉडल शॉप से खरीदारी करने वालें शौकीनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 



वहीं चांदपुर में गांव स्याऊ में चोरी-छिपे शराब बेच रहे माफिया के लोगों को महिलाओं ने भगा दिया। कारोबारी चोरी-छिपे गाड़ी में शराब की पेटी लेकर गांव में छाछरी रोड पर बेच रहे थे। महिलाओं को इसकी भनक लग गई। इस पर महिलाएं लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं को देख शराब बेचने वाले भाग खड़े हुए। इनमें रेखा, मुन्नी, बाला, उर्मिला, राजो, मुन्नी, मीनू, रामो देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed