फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Running competition organized on the occasion of Subhash Chandra Bose Jayanti

Bijnor News: स्योहाराः शरीर स्वस्थ तो मस्तिष्क भी स्वस्थः दीपक

Mon, 23 Jan 2023 05:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Running competition organized on the occasion of Subhash Chandra Bose Jayanti
स्योहारा में सुभाष चंद्र बोस जयंती पर दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी।
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग ने स्योहारा नगर में पालनपुर रोड पर एक दौड़ का आयोजन किया। जिला प्रचारक दीपक कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है एवं खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए।

दौड़ का शुभारंभ जिला प्रचारक दीपक कुमार एवं नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी ने नेताजी और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। दीपक कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानंद से हम सभी को चरित्रवान बनने की शिक्षा मिलती है। स्वामी ने विवेकानंद ने विश्व मानचित्र पर भारत के नाम को रोशन करने के साथ अंतिम समय तक देश सेवा के कार्यों को किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विषय में उन्होंने बताया कि हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। आजादी के संघर्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए। जूनियर श्रेणी में कुणाल, अनिल, यश एवं सीनियर श्रेणी में शेरसिंह, विकास, कमल विजयी रहे। सांत्वना पुरस्कार में केशव, शिवम, लकी एवं जॉनी को पुरस्कृत किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में नगर एवं खंड प्रचारक अमन भारत, नगर विद्यार्थी प्रमुख अमन जोशी, नमन माहेश्वरी, ऋषभ, यश राणा, नीरज अग्रवाल, वैभव रस्तोगी, संजीव गर्ग, अमित चौहान, सार्थक अग्रवाल, कुश रस्तोगी, प्रिंस राणा, अविनाश जोशी, रोहित बाल्मीकि एवं मनोज भटनागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed