मंदिर के वार्षिकोत्सव पर रुद्राभिषेक किया
नजीबाबाद। प्राचीन शिव मंदिर सिद्धपीठ के वार्षिकोत्सव पर भंडारे और पूजन का आयोजन किया गया। जहां भगवान शिव का अभिषेक किया गया।
मोहल्ला कटरा चेतराम में प्राचीन शिव मंदिर सिद्धपीठ के वार्षिकोत्सव पर पंडित अतुल शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और रुद्राभिषेक कराया। पूजन में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर वार्षिकोत्सव आयोजन में नरेंद्र अग्रवाल, राजीव आर्य, दिनेश गुप्ता, अरुण राणा, अमित त्यागी, शिव कुमार सिंघल, नीरज कुमार, अवनीश अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, सुशांत राणा, तेजपाल सिंह, तुषार शुक्ला, अर्पित सिंघल, नरेंद्र शर्मा, मंजू वर्मा, नोनी अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, बिंदू शर्मा, मनमोहन, कुमकुम सिंघल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।