{"_id":"58fe56674f1c1b9e65c0caae","slug":"ruckus-on-women-s-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का बैंक पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का बैंक पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर में एसबीआई के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर में स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक के व्यवहार से क्षुब्ध महिलाओं ने सोमवार को बैंक के सामने प्रदर्शन कर उन्हें हटाने की मांग की। उपनिरीक्षक को महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं बैंक के बाहर एकत्र हुईं और प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। आरोप लगाया कि बैंक में पूरे दिन लाइन में खड़े होने के बाद भी चार बजे के बाद पैसे दिए बिना ही लौटा दिया जाता है। बैंक कर्मचारी कुछ लोगों को चार बजे के बाद भी पैसे देते हैं।
शाखा प्रबंधक मनमानी करते हैं और उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। महिलाओं ने शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग की। इस दौरान मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज मुकेश शुक्ला को महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कस्बा इंचार्ज के समझाने पर महिलाएं वापस चली गईं। पुष्पा देवी, बीना, कमलेश देवी, सर्वेश कुमारी, शकुंतला, विमला, कमला आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
उधर ,नींदडू़ में एसबीआई की स्थानीय शाखा में कैश और कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण उपभोक्ता परेशान है। सोमवार को कस्बे और आसपास के ग्राहक स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में नगद निकासी और जमा करने के लिए पहुंचे। मगर, कैश नहीं होने के कारण ग्राहकों को भुगतान नहीं किया जा सका। वहीं, दिन भर कनेक्टिविटी नहीं मिलने से रुपये भी जमा नहीं हो पाए।
राकेश, रवि, मोहन, कमर और इंतजार आदि उपभोक्ताओं ने शाखा में नित्य भुगतान की मांग के अलावा एटीएम से भी धन निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।