{"_id":"67856687e10f3c579701484e","slug":"ruckus-on-meerut-pauri-national-highway-during-birthday-celebration-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-140661-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जन्मदिन के जश्न में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जन्मदिन के जश्न में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर हुड़दंग
Tue, 14 Jan 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर-नजीबाबाद हाइवे पर गाड़ी में आतिशबाजी करते युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
- फोटो : हादसे के बाद रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत।
बिजनौर। जन्मदिन के जश्न की आड़ में मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर कार सवार युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया। केक काटा गया, आतिशबाजी की और कारों को इधर-उधर दौड़ाया। नजीबाबाद वालों का बर्थडे का टाइटल देकर बनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर शोएब राइन के नाम से बने अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की गई थी। वीडियो का टाइटल है, नजीबाबाद वालों का बर्थडे। इस वीडियो में जलालाबाद के ओवरब्रिज से गाड़ियां गुजरते हुए दिखाई दे रही हैं जोकि बिजनौर नजीबाबाद के बीच स्थित भनेड़ा टोल प्लाजा पर पहुंच जाती हैं।
टोल प्लाजा के पास फोरलेन हाईवे पर उक्त गाड़ियों में सवार होकर आए युवक आतिशबाजी करते हैं। किसी बिलाल नाम के युवक के जन्मदिन का केक काटा जाता है। जमकर आतिशबाजी करने के बाद हाईवे पर हुड़दंग किया गया। इतना ही नहीं असुरक्षित ढंग से टोल प्लाजा के पास गाड़ियों को दौड़ाया जाता है। साथ ही गोलाकार तरीके से भी गाड़ियां चक्कर काटती हैं।
उक्त वीडियो में बीस से ज्यादा युवक दिखाई दे रहे हैं। घंटों तक इन्होंने हाईवे पर उत्पात मचाया। गनीमत यह रही कि रात होने की वजह से हाईवे पर उस वक्त ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, वरना हादसा भी हो सकता था। गाड़ियों से उतरकर युवक इधर उधर दौड़ते भी दिखाई दे रहे हैं, ऐसा लगा मानों हाईवे पर कब्जा कर लिया हो। खैर, इस वीडियो के वायरल होने के बाद यातायात पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने भनेड़ा ट्रोल प्लाजा पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिससे यह पता किया जा सके कि ये वीडियो कब की है।
विज्ञापन
सीओ देशदीपक का कहना है कि युवकों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द कार्रवाई होगी।