फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ruckus in Nahtaur municipal board meeting

पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा

Fri, 05 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Nahtaur municipal board meeting
नहटौर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा करते सभासद। - फोटो : BIJNOR
पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा
विज्ञापन

नहटौर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 2019-20 के आय व्यय का ब्योरा लिखित में देने और उसकी सात सदस्यों से समीक्षा कराने की मांग की गई। चेयरपर्सन के वित्तीय अधिकार एक लाख रुपये से घटाकर पांच हजार रुपये करने की मांग को लेकर हंगामा हो गया। नामित सभासदों सहित 21 सदस्य अपनी मांग पर अड़े रहे।

पालिका में आयोजित बोर्ड की बैठक में ईओ धर्मदेव ने वार्षिक बजट वर्ष 2020-21 को स्वीकृत किए जाने एवं 2019-20 में आय व्यय का भी अनुमोदन किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसका पांच नामित सभासदों सहित 21 सभासदों ने विरोध कर दिया। उन्होंने मांग की कि पहले बीते वर्ष के आय व्यय का पूरा विवरण लिखित में सभी सभासदों को दिया जाए और उसकी समीक्षा के लिए सात सदस्यों की टीम का गठन किया जाए। विरोधी पक्ष के सदस्यों ने चेयरपर्सन की वित्तीय शक्ति को एक लाख रुपये से घटाकर पांच हजार रुपये करने का प्रस्ताव भी पेश किया। जिस पर अधिशासी अधिकारी धर्मदेव सिंह की टिप्पणी पर विपक्ष के सभासदों ने हंगामा कर दिया। हंगामा कर रहे सभासद उठकर चेयरपर्सन की कुर्सी तक पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख चेयरपर्सन बैठक छोड़कर चली गईं। चेयरपर्सन फिरोजा खातून का कहना है कि कुछ सभासद बेवजह हंगामा करके दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विकास कार्यों में अड़ंगा लगाकर नगर का विकास नहीं करने देना चाहते हैं। बैठक में सभासद सिद्धांत जैन, अरविंद जोशी, मास्टर कमरूद्दीन, विशाल हाशमी, वैभव गोयल, सुभाष सैनी, अनीस अहमद, लईक कुरैशी, नाजमा, रियासत बोटिंस आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed