फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RSS volunteers took out path movement

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Thu, 06 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
RSS volunteers took out path movement
हल्दौर क्षेत्र के गांव नांगलजट में पथ संचलन करते स्वयंसेवक। - फोटो : BIJNOR
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
विज्ञापन

हल्दौर/किरतपुर। नगर की धूलिया महादेव मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विजयदशमी और संघ का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख मुख्य वक्ता ललित ने हिंदू समाज को संगठित कर शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया। पथ संचलन का नगर में कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग शारीरिक प्रमुख ललित ने संघ के कार्यों से अवगत कराया। एकल गीत अमित कुमार, गणगीत कनिष्क राजपूत ने कराया। इसके बाद स्वयंसेवक नगर के टाटमोहरा बाजार, शहीद स्मारक, हरवंश बाजार, मोहल्ला रईसान, खेड़ा आदि से होकर वापस प्रारंभिक स्थान पर पहुंचे। उत्साहित स्वयंसेवकों के पथ संचलन की भव्यता देखते ही बनती थी। अध्यक्षता ललित राजपूत व संचालन नगर कार्यवाह अंकुर चंद्रा ने किया। इस मौके पर जितेंद्र मारवाड़ी, नरेंद्र सिंह नरुका, अशोक आर्य, प्रमोद चौहान, हंसराज राजपूत, दीपक चानू, अनिल सिंह, अतुल मारवाड़ी, शुभम, कनिष्क, नीशू, पीयूष, विपिन शर्मा, चरण सैनी, हेमराज सिंह, संजीव, शिवम, सचिन, हेमराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किरतपुर में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गांव कुम्हैड़ा में पथ संचलन किया गया। विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख ललित राजपूत ने कहा कि संघ वर्ष भर में छह उत्सव मनाता है, जिसमें से एक उत्सव विजय दशमी का भी है। इस दौरान सौपाल, टिकम, आलोक, पृथ्वी, अनूप, अभिषेक, विपुल, पवन, विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed