{"_id":"63d6b83ac58dae501a03240b","slug":"rss-volunteers-did-path-movement-in-dhampur-bijnor-news-c-14-1-96902-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
Sun, 29 Jan 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में पथ संचालन निकालते आरएसएस कार्यकर्ता।
- कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से किया गया कार्यकर्ताओं का स्वागत
फोटो एक
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की ओर से रविवार को पथ संचलन निकाला गया। पुरुषोत्तम शरण भानु प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुआ संचलन नगर भ्रमण के बाद विद्यालय में ही आकर संपन्न हुआ। नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
नगीना मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को गुणात्मक संचलन निकाला गया। सभी कार्यकर्ता गणवेश पहन कर अनुशासित रूप से चल रहे थे। सबसे पीछे एक खुली जीप चल रही थी, जिसमें संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और गुरु गोलवलकर का चित्र रखा हुआ था। विभाग कार्यवाह प्रशांत व सहजिला संघचालक मुकेश कुमार जीप में सवार थे। कार्यक्रम में जिला प्रचारक दीपक कुमार, जिला संघचालक रविंद्र सिंह, जिला कार्यवाह विपिन कुमार, जिला प्रचार प्रमुख प्रखर अग्रवाल, नगर संघचालक विकास जैन, अरुण भटनागर, नगर कार्यवाह अनिल कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल ग्रोवर, नगर प्रचार प्रमुख शुभम कुमार आदि स्वयंसेवक शामिल रहे। संचालन मृत्युंजय कुमार ने किया।