{"_id":"6249e3949db5f813c313a35b","slug":"rss-took-out-grand-path-movement-nazibabad-news-mrt5830404174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस ने निकाला भव्य पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस ने निकाला भव्य पथ संचलन
विज्ञापन
नजीबाबाद में पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत करते नागरिक।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस ने निकाला भव्य पथ संचलन
नजीबाबाद/नांगलसोती। आरएसएस संस्थापक और हिंदू नववर्ष प्रतिपदा पर आरएसएस का भव्य पथ संचलन निकाला गया। गोकुल मार्केट, कृष्णा टाकीज चौराहा सहित कई स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ पथ संचलन का स्वागत किया गया।
आरएसएस के नगर कार्यवाहक द्रवित कुमार, नगर संघ चालक विपिन महेंद्रा, सहनगर कार्यवाहक अंशुल मेहरा के निर्देशन में इंवटेशन हॉल में पथ संचलन से पूर्व आरएसएस संघ चालक डॉ.केशवराम बलिराम हेडगेवार और भारत माता के चित्र पर पुष्पवर्षा और ध्वज वंदन के साथ उन्हें नमन किया गया। मुख्य वक्ता अरुण अरोड़ा ने आरएसएस के संस्थापक के हिंदुत्व की रक्षा के लिए दिए गए योगदान पर चर्चा की। टीला मंदिर से शुरू हुआ आरएसएस पथ संचलन रम्पुरा, कृष्णा टाकीज चौराहा, चौक बाजार होता हुआ टीला मंदिर क्षेत्र पहुंचा। पथ संचलन में नरेश कुमार, मनोज कुमार, विक्रांत, नवनीत चतुर्वेदी, राजीव गुप्ता, सिद्घार्थ चंद्रा, राजीव अग्रवाल, बंटी भटनागर, हेमंत अग्रवाल, अभिषेक तड़ियाल, कोमल कुमार सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

नजीबाबाद में पथ संचलन निकालते आरएसएस कार्यकर्ता।- फोटो : NAZIBABAD