{"_id":"6169c8b685bc73399c39efd7","slug":"rss-celebrated-vijayadashami-festival-bijnor-news-mrt560809561","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस ने मनाया विजयदशमी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस ने मनाया विजयदशमी पर्व
विज्ञापन
किरतपुर में दशहरा पर पथ संचलन करते स्वयं सेवक।
- फोटो : BIJNOR
आरएसएस ने मनाया विजयदशमी पर्व
किरतपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 96 वें स्थापना दिवस और विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता यशपाल जिला बौद्धिक प्रमुख ने स्वयंसेवकों से कहा कि संघ का रूप 96 वर्षों की कड़ी मेहनत और तपस्या का परिणाम है। जिसे 96 वर्ष पूर्व परम पूजनीय डॉ हेडगेवार ने जिस नींव का निर्माण किया किया। वह असंख्य कार्यकर्ताओं की त्याग तपस्या के परिणाम स्वरूप आज विशाल वट वृक्ष के रूप में हम सभी के प्रत्यक्ष है।
नगर संघचालक जुगल किशोर ने स्वयंसेवकों को नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। नगर शारीरिक प्रमुख विपिन के नेतृत्व में पथ संचलन शिशु मंदिर से शुरू होता हुआ। थाने के सामने से होता हुआ। धनीराम कॉलोनी से राम मंदिर होते हुए वापस शिशु मंदिर आकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला सेवा प्रमुख आलोक अग्रवाल, नगर सह संघचालक ज्ञानवीर, खंड सह संघचालक अनूप कुमार, नगर कार्यवाह हेमेंद्र राजपूत, विपुल कुमार, नगर प्रचारक दीपक, नगर बौद्धिक प्रमुख प्रणयवीर राजपूत, नगर प्रचार प्रमुख ऋषभ, सिंघल, सचिन अग्रवाल, आर्यव्रत, शिखर, लविश, आर्यमणि, आकाश जैन मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

किरतपुर में शिशु मंदिर में शस्त्र पूजन करते स्वयं सेवक।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन