फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RSS and BJP's ideology is nationalist: Kasmi

राष्ट्रवादी है आरएसएस और भाजपा की विचारधारा : कासमी

Sun, 08 Dec 2024 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
RSS and BJP's ideology is nationalist: Kasmi
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड परिषद के अध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि कांग्रेस देश के मुसलमानों की दुश्मन है। 60 सालों तक राज करने के बाद भी मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझा। अब भाजपा और आरएसएस के खिलाफ खौफ पैदा कर अपने स्वार्थ को सिद्ध करनी की फिराक में है, जिसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा और आरएसएस की विचारधारा राष्ट्रवादी है।
रविवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रका वार्ता में कासमी ने कहा कि कांग्रेस भाजपा और आरएसएस के खिलाफ मुसलमानों में खौफ पैदा कर रही है। उत्तराखंड में 416 मदरसे हैं। इनमें करीब 72000 से अधिक मुसलमानों के बच्चे कक्षा एक से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ाई कर रहे हैं। सभी मदरसों में एनसीईआरटी कोर्स लागू है। इस बार 96 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास की है। आने वाले समय में मुसलमान बड़ी संख्या में इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और डॉक्टर बनकर देश की तरक्की में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मदरसों में संस्कृत भाषा को विकल्प के रूप में लागू किया गया है। अब मुसलमान अपने बच्चों को मातृभाषा संस्कृत में पारंगत कर संस्कृति को कायम रखने में अपना योगदान दे रहे है। सरकार चाहती है कि देश के मुसलमान के बच्चों के एक हाथ में कंप्यूटर और दूसरे हाथ में कुरान हो। इसीलिए उत्तराखंड के सभी मदरसों में एनसीईआरटी के कोर्स को लागू किया गया है। ऐसा देश के अन्य प्रदेशों में भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पिछले ढाई दशक से 10 हजार के मानदेय पर पढ़ा रहे शिक्षामित्रों और जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत अनुदेशकों की व्यथा का विस्तार से जिक्र किया। कहा कि वह जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्थाई निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed