फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rs 293 lakh project ready to stop erosion

कटान रोकने को 293 लाख रुपये की परियोजना तैयार

Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rs 293 lakh project ready to stop erosion
कटान रोकने को 293 लाख रुपये की परियोजना तैयार
विज्ञापन

नजीबाबाद। सिंचाई विभाग ने कटान की समस्या से जूझ रहे गांव रामपुर चाठा और मोटाढाक में कटान रोकने के लिए करीब 293 लाख रुपये की परियोजना बनाई है। सिंचाई विभाग ने दोनों गांवों में करीब 34 पक्के तटबंध बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
मंडावली क्षेत्र के गांव रामपुर चाठा में कोटावाली नदी लगातार कटान कर रही है। नदी के कटान से गांव की दूरी मात्र 100 मीटर रह गई है। ग्रामीण शशीनाथ, रुपराम, शाहीद, अयूब, अरविंद त्यागी, रामलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर गांव के कटान क्षेत्र में तटबंध बनाने की मांग की थी, जिस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया था। सिंचाई विभाग की ओर से गांव में कटान रोकने के लिए फिलहाल अस्थायी तटबंध बनाने का कार्य शुरु किया है। कटान क्षेत्र में करीब 15 अस्थायी तटबंध बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, नजीबाबाद तहसील के सीमांत गांव मोटाढाक में भी मालन नदी लगातार कटान कर रही है। किसानों की कृषि भूमि का कटान होने के बाद गांव भी मालन नदी के कटान की जद में आ गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद डीएम समेत सिंचाई विभाग के अधिकारी दोनों गांव और कटान क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटाढाक में 15, रामपुर चाठा में 19 तटबंध बनाने का प्रस्ताव
नजीबाबाद। सिंचाई विभाग के जेई मनोज कुमार का कहना है कि दोनों नदियों के कटान से बचाने के लिए गांव मोटाढाक में 113 लाख रुपये की लागत से 15 और रामपुर चाठा में 180 लाख रुपये की लागत से 19 पक्के तटबंध बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जेई मनोज कुमार ने दोनों गांव के लिए 293 लाख रुपये की परियोजना का प्रस्ताव बनाकर डीएम कार्यालय को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद दोनों गांवों में पक्के तटबंध बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गांव रामपुर चाठा और मोटाढाक को कटान से बचाने के लिए दोनों गांवों में 34 पक्के तटबंध बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ होगा।
- मनोज कुमार, जेई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed