फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rs 150 crore MoU signed for export of jaggery

गुड़ निर्यात के लिए हुआ 150 करोड़ रुपये का एमओयू

Sat, 30 Jul 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rs 150 crore MoU signed for export of jaggery
गुड़ निर्यात के लिए हुआ 150 करोड़ रुपये का एमओयू
विज्ञापन

बिजनौर। अब जिले में उत्पादित गुड़ भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की मौजूदगी में हुई बैठक में दो गुड़ निर्यात कंपनियों और 40 किसानों के बीच 150 करोड़ रुपये के एमओयू (मेमोरेडम ऑफ अंडरस्टेडिंग) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में जिले के गुड़ निर्माता किसानों व गुड़- शक्कर निर्यातकों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों व गुड़ निर्माताओें से कहा कि हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। आप संगठित होकर अपने कृषि उत्पाद बेचें। यहां के सभी कृषि उत्पाद सहित में गुड़ भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मार्केट में छा जाएं, यह प्रयास है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय जैविक खेती का है और इसे बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि उत्पाद क्रेता व विक्रेता को एक मंच पर लाना है, जिससे किसान खेती के साथ अपना व्यापार व उद्योग लगाने की ओर बढ़े। किसानों की आय दोगुनी करना सरकार व प्रशासन का उद्देश्य है। बैठक में मंडावर की दो गुड़ निर्यातक कंपनी हिंदुस्तान एग्रो लिमिटेड व हेल्थ मिस्त ऑयल एंड फूड प्राइवेट लिमिटेड और 40 से अधिक गुड़ निर्माता किसानों के बीच एमओयू साइन हुआ है। बैठक में उप कृषि निदेशक गिरीश चंद, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed