फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RPF caught two theft accused

आरपीएफ ने चोरी के दो आरोपियों को दबोचा

Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
RPF caught two theft accused
आरपीएफ ने चोरी के दो आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

धामपुर। आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति को चोरी करने के आरोप में स्योहारा के लोगों को माल के साथ गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है।
आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ कर्मी जब जेई दिनेश और की-मैन ओमकार के साथ 20 सितंबर को सरकड़ा चकराजमल के पास निरीक्षण कर रहे थे तो वहां पर किमी संख्या- 1452/11-13, 1450/17-19, 1453/16-14 एवं 1454/09-11 के मध्य लगे संकेतों की कई प्लेटें गायब मिली। जिनकी अनुमानित कीमत 10500 रुपये है। उन्होंने आसपास तलाश किया तो एक व्यक्ति अपने कंधे पर कट्टे में वजनी सामान लेकर भागने की कोशिश करता मिला। जब आरपीएफ ने उसकी तलाशी ली तो उसके कट्टे में सी/फा लिखी एल्युमिनियम की प्लेंट बरामद हुईं। पूछताछ में अपना नाम तहसीम स्योहारा बताया।

रेलवे पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी रेलवे स्टेशन मेवा नवादा से चकराजमल रेलवे स्टेशनों के मध्य रेलवे के सी/फा व डब्लू/एल बोर्ड की प्लेटों को चोरी कर बेच चुका है। चोरी का माल कासिम कबाड़ी को बेचता था। जो रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में जेल में है। अब वह स्योहारा के बर्तन वाले फुरकान निवासी ग्राम फैजुल्लापुर स्योहारा को चोरी का सामान बेचता है। आरपीएफ ने फुरकान को भी गिरफ्तार कर लिया। फुरकान की दुकान से एल्युमिनियम की 6 प्लेटें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed