फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Route diversion was implemented in the city, vehicles passed through the bypass.

Bijnor News: शहर में लागू रहा रूट डायवर्जन, बाईपास से निकले वाहन

Sat, 18 Jul 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Route diversion was implemented in the city, vehicles passed through the bypass.
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शुक्रवार को रूट डायवर्जन रहा और वाहन बाईपास से होकर निकले। मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान चौराहों पर ही वाहन रोक दिए गए। इस दौरान सड़क पर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा। हेलीकॉप्टर के उतरते ही पुलिस ने काफिले के काफिले के गुजरने वाले मार्गों, प्रमुख चौराहों और मोहल्लों के संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग कर यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया, ताकि आवागमन सुचारू और सुरक्षित बना रहे। दोपहर दो बजे जनसभा में पहुंचने से पहले सभी रास्ते बंद कर दिए गए। राहगीरों को शास्त्री चौक, जजी चौक, प्रदर्शनी मैदान, विकास भवन पर ही रोक दिया गया। काफिला निकलने के बाद वाहनों को जाने दिया। शास्त्री चौक से चक्कर चौराहे और सेंट मैरी तक मार्ग पूरी तरह बंद रहा। ऐसे में राहगीर चक्कर चौराहे से मंडावर मार्ग से जजी होते हुए अपनी मंजिल की ओर गए।
विज्ञापन


भाजपा, रालोद नेताओं ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत
पुलिस लाइन में हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री का भाजपा, रालोद नेताओं ने फूल और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान चुनिंदा नेताओं को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पहुंचा। स्वागत के दौरान वकील, किसान, व्यापारी सहित अन्य वर्ग के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने हाथ हिलाकर किया मुख्यमंत्री का अभिवादन
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भाजपा के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता तख्तियां लेकर खड़े रहे। काफिले के गुजरने पर कार्यकर्ताओं ने हाथ हिलाकर और नारे लगाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। इसके अलावा महिलाओं ने शंखनाद कर स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री को देख सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। इस दौरान लोगों ने उनके काफिले की वीडियो भी बनाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

मोहल्लों के संपर्क मार्ग पर भी रही बैरिकेडिंग
मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन से प्रदर्शनी मैदान, जजी चौक, शास्त्री चौक होते हुए वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा में पहुंचा। इस मार्ग के मुख्य चौराहों पर तो बैरिकेडिंग रही। साथ ही मोहल्लों के संपर्क मार्ग भी बैरिकेडिंग से बंद कर दिए। ताकि काफिला निकलने के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो। ट्रैफिक पुलिस बार-बार सड़क किनारे वाहन नहीं खड़े करने की चेतावनी देती रही। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वाहनों को सीज भी किया।


बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा स्थल की ओर बढ़ते काफिले का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जनसभा स्थल जाने वाले मार्ग पर बुलडोजर को सजाकर खड़ा किया गया। मुख्यमंत्री के काफिले के पहुंचने पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा का यह दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed