फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rotary club honored teachers

रोटरी क्लब ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rotary club honored teachers
रोटरी क्लब ने किया शिक्षकों को सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। रोटरी क्लब इंडस्ट्रियल एरिया की अध्यक्ष अरुणा मित्तल ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ हैं। शिक्षा के माध्यम से ही समाज व राष्ट्र का विकास संभव है। क्लब की ओर से धर्मनगरी के स्कूल में नौ शिक्षकों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सोमवार को आयोजित समारोह में क्लब की अध्यक्ष अरुणा मित्तल ने समाज व राष्ट्र के विकास के लिए बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। अरुणा मित्तल एवं सचिव शैल गोयल ने शिक्षक तारिक अलीम, इबादुर्रहमान, प्रवेशिका राजपूत, डॉ. प्रतीक्षा रानी, रितु गर्ग, नरेशपाल वर्मा, अनीता रानी, प्रशांत शर्मा, सुशील कुमार शर्मा को क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संकुल प्रभारी नरेश पाल वर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विवेक कॉलेज के होम साइंस विभाग के छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें ऑनलाइन प्रतियोगिता में बेस्ट रेसिपी फॉर बेस्ट टीचर्स में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर रमेश गोयल, रजनीश अग्रवाल, सुमन चौधरी, प्रीति अग्रवाल, राकेश गुलाटी का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed