फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rohit tops in district level athletics competition

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रोहित अव्वल

Sat, 14 Aug 2021 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Rohit tops in district level athletics competition
बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में जिला स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते अ - फोटो : BIJNOR
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रोहित अव्वल
विज्ञापन

बिजनौर। खेल निदेशालय के निर्देश पर नौ से 16 अगस्त तक संचालित किए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में रोहित, प्रिंस, आकाश, तनु, नीलाक्षी प्रथम स्थान पर रहे।
शनिवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम प्रशासन भगवान शरण सिंह एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। एडीएम ने कहा कि सभी खेलों को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। उप विजेता खिलाड़ियों को विजय पताका फहराने वाले खिलाड़ियों से जीत के गुर सीखने चाहिए। खेलों में द्वेष भावना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कर जिले का नाम देश और दुनिया में रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रोहित, रितिक, राहुल, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रिंस, कृष्णा, रोहित, 800 मीटर दौड़ में आकाश, अंकित कुमार, अक्षांत चौधरी, बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में तनु चौधरी, नीलाक्षी, टीना, बालिका वर्ग 12 वर्ष से कम आयु की 100 मीटर दौड़ में नीलाक्षी चौधरी, जानवी यादव, अरात्रिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन भगवान शरण सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, हिमांशु, चित्रा चौहान, अजीत सिंह, अरविंद अहलावत, राजेंद्र सोलंकी, निपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed