{"_id":"0dc9b477e58c94142c8219da0652b607","slug":"rohit-s-death-in-march-pulled-candle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित की मौत पर निकाला कैंडल मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित की मौत पर निकाला कैंडल मार्च
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में राष्ट्रीय एससी-एसटी जन जागृति महासंघ ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के शोध विद्यार्थी रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीबीआई जांच कराने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, दलित छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
महासंघ के वरिष्ठ नेता नौबहार सिंह, जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह, मंत्री रामनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए और दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा। पत्र में मामले की जांच सर्वदलीय संसदीय समिति से कराने, दोषी केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रे तथा कुलपति को बर्खास्त कराने, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी को बर्खास्त करने, पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है।
इस मौके पर जयराम सिंह, शेर सिंह, चंद्रहास, बाबूराम, सुरेश भारती, रोशन लाल, कुड़वा सिंह, सतीश कुमार, ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।
उधर, दलित छात्रों ने हैदराबाद के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले पर विरोध जताते हुए कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने यह मार्च नगरपालिका से शास्त्री चौराहे तक निकाला और बाद में छात्रों ने मौन जुलूस निकाल कर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपे मांग पत्र में मामले की सीबीआई जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की है। रविदास मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अमरीश कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र सिह, मुकुल कुमार, विशाल, रोहित, सूरज सागर , कोमल, नीरज सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।