फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rohit Kumar won in 800 meters race

800 मीटर दौड़ में रोहित कुमार ने मारी बाजी

Fri, 23 Sep 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rohit Kumar won in 800 meters race
अफजलगढ़ के बीएसए इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। - फोटो : BIJNOR
अफजलगढ़। क्षेत्र के कादराबाद स्थित बीएसए इंटर कॉलेज में चल रही 53वीं रामगंगा क्षेत्रीय तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के बीस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में रोहित कुमार प्रथम, मोहम्मद आकिल द्वितीय, देवेंद्र तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य ऋषी राम सिंह ने पूर्व छात्र को खेल मशाल सौंपकर किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में दीपक कुमार प्रथम, टिंकू कुमार द्वितीय, सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 1500 मीटर दौड़ में जूनियर वर्ग में रोहित कुमार ने प्रथम, देवेंद्र कुमार ने द्वितीय, मुकुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में लंबी कूद में हर्षदीप प्रथम, प्रशांत द्वितीय और साकिब तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं सीनियर वर्ग में लंबी कूद में मनीष ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय, निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 3000 मीटर दौड़, 5000 मीटर दौड़, ऊंची कूद, हैमर थ्रो, भाला फेंक, गोला फेंक, उछल कूद, चक्का फेंक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लखवीर सिंह, प्रदीप कुमार, रामवतार, तेजपाल सिंह, हर्ष कुमार, ललित कुमार, रामप्रताप, ममता रानी, सविता, गगन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed