{"_id":"616877eb02d8971e206009af","slug":"rohilkhand-university-extended-the-last-date-for-admission-bijnor-news-mrt560695263","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विवि ने दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विवि ने दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विवि ने दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ाई
बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रम में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। छात्र स्नातक में दाखिले की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
जिले में अनेक छात्र स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए डिग्री कालेजों के चक्कर काट रहे थे। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रूटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि रूटा ने छात्र हित में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ाने की मांग कुलपति से की थी। बताया कि विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की आखिरी तारीख बढ़ाकर 26 अक्तूबर कर दी है। रुहेलखंड विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि पंजीकृत करने की 26 अक्तूबर आखिरी तारीख है। साथ ही स्नातक पाठ्यक्रम बीएलएड एवं एमए, एमएससी, एमकाम तथा बीपीएड आनलाइन पंजीकरण के माध्यम से प्रवेश के लिए संशोधित आखिरी तारीख 27 अक्तूबर है।