फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbery in Mohanpur Chanda and Baruqi

मोहनपुर चांदा और बरूकी में डकैती

Tue, 23 May 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 23 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर/ बरूकी में रविवार की रात दो गांवों में बदमाशों ने कहर बरपाया। गांव मोहनपुर चांदा नंगली में जहां परिजनों को बंधक बनाकर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और लाखों के आभूषण लूट लिए, वहीं बरूकी में भी दो भैंस ले गए। विरोध  करने पर परिजनों को पीटा भी। हल्दौर  क्षेत्र में हुई डकैती को पुलिस चोरी मान रही है। 
विज्ञापन


 गांव मोहनपुर चांदा नंगली असगर का घर उत्तर दिशा में हैं। असगर के दो पुत्र सऊदी अरब में काम करते हैं। असगर के अनुसार रविवार की रात वह अपने परिवार साथ घर के आंगन में सोया  हुआ था। 
विज्ञापन


करीब 12 बजे करीब 12 बदमाश घर में घुस गए और तमंचे एवं अन्य हथियारों के बल पर सभी परिजनों को एक कमरे में बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखे धन और आभूषण की जानकारी मांगी। नहीं बताने पर असगर, उसकी पत्नी फरजाना, मां वकीला, पुत्री नरगिस एवं पुत्र अरमान व फरमान की पिटाई की।  इसके बाद बदमाश करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, सोने और चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गये। पुलिस को सूचना देने पर परिजनों का जान से मारने की धमकी भी दी। बंधक मुक्त होकर पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है प्रथम दृष्टया मामला चोरी का लग रहा है। चोर घर से मोबाइल नहीं ले गए। परिवार की महिलाओं के कुंडल सलामत है। उधर, बरुकी गांव में पुलिस पिकेट से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मुन्ने सिंह का परिवार रहता है। रविवार की  रात मुन्ने सिंह को बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार सहित बंधक बनाकर दो भैंस लूट लीं। बदमाश परिवार को कमरे में बंद कर गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यदि तहरीर आई तो मामले की जांच की जाएगी। दूसरी तरफ, चोर गांव शादीपुर निवासी इलियास खान की भैंस  चोरी करके ले गए। गांव थंबुवाला निवासी महेश त्यागी के घेर में रखी मोटर भी चोरी कर ली गई हैं। तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed