फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Robbery attempt in Muthoot Finance: Councilor and Saraf on target of police

मुथूट फाइनेंस में लूट का प्रयास : सभासद और सराफ पुलिस के निशाने पर

Thu, 12 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery attempt in Muthoot Finance: Councilor and Saraf on target of police
बिजनौर। मंगलवार को हुई मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए दो बदमाशों में एक का सभासद रिश्तेदार भी पुलिस के निशाने पर है। पुलिस को शक है कि सभासद ने ही दोनों बदमाशों को अमृतसर में सराफ के घर पड़ी 30 लाख की डकैती का सोना बेचने के लिए बिजनौर बुलाया था। जिस सराफ को सोना बेचना था, उसकी भी पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान मंडावर रोड से पंजाब के पटियाला की प्रोफेसर कालोनी निवासी एनएसजी के बर्खास्त कमांडो रंजीत उर्फ फौजी व मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी अमजद को दबोचा था। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। सिपाही बादल ढाका भी गोली लगने से घायल हुआ था। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 305 ग्राम सोना, दो पिस्तौल और बाइक बरामद की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यही दोनों बदमाश 19 जुलाई को बिजनौर की मुथूट फाइनेंस में सोना लूटने आए थे। रंजीत सोना लूटने के लिए अकेला गया था जबकि अमजद मालती नगर कालोनी में मौजूद था लेकिन सायरन बजने के बाद रंजीत लूट में सफल नहीं हो पाया था। जब वह बाहर निकला तो उसे पॉपकॉर्न विक्रेता होशराम ने उसे पकड़ लिया था लेकिन रंजीत के हवा में फायर करने के बाद दिल का दौरा पड़ने से होशराम की मौत हो गई थी और रंजीत गलियों में होता हुआ फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसर दोनों बदमाश अमृतसर मेें हुई डकैती का लूटा सोना बेचने बिजनौर में आए थे और मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक अमजद की ससुराल बिजनौर के मोहल्ला मिदर्गान में है और बिजनौर नगर पालिका का एक सभासद अमजद का रिश्तेदार हैं। पुलिस को शक है कि रिश्तेदार ने ही अमृतसर में सराफ के यहां पड़ी 30 लाख की डकैती का सोना बेचने के लिए अमजद व रंजीत को बिजनौर बुलाया था। एक सराफ को भी सोना खरीदने के लिए तैयार कर लिया था। पुलिस के निशाने पर अमजद का रिश्तेदार व सराफ हैं। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक इस बारे में जांच कराई जा रही है।

पंजाब पुलिस ने रंजीत से डकैती को लेकर की पूछताछ
बुधवार को अमृतसर के सिविल लाइन थाने की पुलिस बिजनौर जिला अस्पताल पहुंची और रंजीत से अमृतसर में सराफ के घर डकैती के बारे में पूछताछ की। रंजीत ने 21 मार्च को गैंग के साथ अमृतसर में सराफ के यहां डाका डालकर 30 लाख का सोना लूटा था। इस घटना में अमजद उसके साथ नहीं था। अमजद का रिश्तेदार शादाब, हनी ठाकुर व दो अन्य बदमाश उसके साथ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed