{"_id":"66c50618aad8f307ea070849","slug":"robber-loots-rs-70000-at-public-service-center-at-gunpoint-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-129179-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जनसेवा केंद्र में घुसकर तमंचे के बल पर 70 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जनसेवा केंद्र में घुसकर तमंचे के बल पर 70 हजार की लूट
विज्ञापन
-तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। किरतपुर के गांव कुम्हैड़ा में बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जनसेवा केंद्र स्वामी से 70 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
मंगलवार की शाम पौने पांच बजे थाना क्षेत्र के गांव कुम्हैड़ा निवासी शिवम प्रजापति अपनी दुकान पर बैठा था। कि तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक दुकान के अंदर घुस आए। एक ने कपड़े से मुंह ढक रखा था, जबकि दूसरा हेलमेट लगाए हुए था। कुछ देर बातचीत करते करते एक बदमाश ने दुकानदार शिवम के सामने तमंचा लगा दिया और दूसरे युवक ने दुकान के गल्ले में रखा करीब 70 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। शुभम ने बदमाशों ने संघर्ष भी किया तो उसके सिर पर तमंचे की बंट मार दी। बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की।
पीड़ित शिवम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई। सूचना से किरतपुर व कोतवाली देहात पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन की। क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद देश दीपक ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।