फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadways bus crashed into car

कार से टकराई रोडवेज बस

Thu, 13 Feb 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus crashed into car
नजीबाबाद के कोतवाली मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : NAZIBABAD
कार से टकराई रोडवेज बस
विज्ञापन

बिजनौर, जलालाबाद। नजीबाबाद-कोतवाली नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और कार आपस में टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलयुवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस और कार को अपने कब्जे में ले लिया। बस चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।

नजीबाबाद-कोतवाली हाईवे पर गांव मढ़का के सामने रोडवेज बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी है। बताया जाता है कि सुभाषनगर निवासी युवक अश्वनी कुमार कार से जा रहा था, तभी हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, युवक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed