फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roads will be made till every village, house: Jitin Prasad

हर गांव, घर तक बनाई जाएंगी सड़कें : जितिन प्रसाद

Thu, 29 Jun 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 29 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Roads will be made till every village, house: Jitin Prasad
- एनएच, स्टेट हाईवे के साथ लोकल मार्गों का भी तेजी से होगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बिजनौर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए महात्मा विदुर, देश के प्रथम इंजीनियर राजा ज्वाला प्रसाद, ऋषि का नाम लेकर भाषण की शुरुआत की। कहा कि जनपद बिजनौर का लोकनिर्माण विभाग में विशेष महत्व है। कहा कि प्रदेश में एनएच, स्टेट हाईवे के साथ साथ लोकल मार्गों का निर्माण भी तेजी किया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार हर गांव, हर घर तक चमकती हुई सड़कों का निर्माण कराएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राथमिक पर जनपद की सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजो। शासन व विभाग में बजट की कमी नहीं है। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहली सरकार बिजली, सड़कों का निर्माण भेदभाव से करती थी। उनके यहां ऐसा नहीं है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में सड़कों का तेजी से विकास हो रहा है। कहा कि वह घोषणा वाले मंत्री नहीं है। उन्होंने मंच पर विभाग के चीफ इंजीनियर को बुलाकर जिले होने विकास कार्यों को बोलकर सुनाया और उनकी सूची दे दी। कहा कि इनका प्रस्ताव बनाकर जल्दी भेजों। उन्होंने जनता से हाथ उठवाकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी मत देकर फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। कहा कि सरकार व विभाग के पास पैसे की कमी नहीं है।
विज्ञापन


इन सड़कों के निर्माण की घोषणा
प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने मंच से जिले की जसपुर मार्ग, विदुरकुटी मार्ग का चौड़ीकरण, चांदपुर बास्टा मार्ग, शेरकोट हरेवली मार्ग, बडिया में मालन नदी पुल, हस्तिनापुर को जोड़ने वाले गंगा नदी पुल की अप्रोच रोड निर्माण प्राथमिकता पर कराने की मांग की। मंत्री ने कहा कि प्रभारी मंत्री कपिल अग्रवाल उन्हें बुलाएं तो वह जिले में सड़कों का जाल फैला देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed