फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roads submerged, trouble in movement

सड़कें हुईं जलमग्न, आवाजाही में परेशानी

Sun, 20 Jun 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Roads submerged, trouble in movement
नजीबाबाद के जोगीरम्पुरी में जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली/नजीबाबाद। दो दिन की बारिश से क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव होने से आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नांगलसोती के चंदक मार्ग पर गांव कामराजपुर में जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तस्लीमा, मो.अहमद अंसारी, हसीन उद्दीन, करीमुद्दीन, रियाज अंसारी, नागेंद्र, राहुल उपाध्याय, अंश कुमार ने बताया कि मार्ग के पानी की निकासी के लिए नाला नहीं है, जिससे हर वर्ष बरसात के समय मार्ग पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने लोनिवि से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की। उधर, भागूवाला में बारिश से जलभराव की स्थिति रही। गांव समेत हाईवे किनारे स्थित दुकानों, पीएनबी बैंक, बिजलीघर के सामने जलभराव रहा, जिससे लोगों की आवाजाही बंद रही।
गांव जोगीराम्पुरी में सड़क के दोनों ओर बने नालों में तलछट सफाई न होने से सड़कें जलमग्न रहीं। सड़कों पर गंदा पानी एकत्रित होने से राहगीर परेशान रहे। ग्रामीणों ने गांव के नालों और पुलियों की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे खिले
नजीबाबाद। दो दिन की बारिश से जहां जीवन अस्तव्यस्त है, वहीं खेतों में लबालब पानी भरा देखकर किसानों के चेहरों पर खुशी है। किसान सुनील कुमार, विकास चौहान, आरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार ने कहा कि दो दिन की बारिश खेती के लिए सही है। बारिश से गन्ने की फसल को तो लाभ मिला ही, इससे पशुओं के चारे की फसल मक्का, बाजरा आदि को भी लाभ मिला है। धान के लिए तैयार खेतों पर अब किसान रोपाई कर सकेंगे।

भागूवाला में नालियां चोक होने से जलभराव।

भागूवाला में नालियां चोक होने से जलभराव।- फोटो : NAZIBABAD

नांगलसोती-चंदक मार्ग पर जलभराव।

नांगलसोती-चंदक मार्ग पर जलभराव।- फोटो : NAZIBABAD

मंडावली हाईवे किनारे जलभराव से पंचर की दुकाने में घुसा पानी।

मंडावली हाईवे किनारे जलभराव से पंचर की दुकाने में घुसा पानी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed