{"_id":"592724774f1c1b7e4e535c63","slug":"road-jammed-when-no-financial-help-was-received","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक मदद न मिलने पर सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक मदद न मिलने पर सड़क जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 26 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में मुआवजे की मांग को लेकर शहीद तिराहे पर जाम लगाते मृतक किसानों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में गांव विजय नंगला में बुधवार को करंट की चपेट में आकर मरे चार ग्रामीणों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को गांव से जब दो सगे भाइयों सहित चार अर्थियां उठीं तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
उधर, बुधवार को विद्युत निगम द्वारा तत्कालिक सहायता राशि दिए जाने की घोषणा के बावजूद बृहस्पतिवार सुबह तक कोई सहायता राशि न मिलने से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने नूरपुर में शहीद तिराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे विधायक लोकेंद्र चौहान ने विद्युत निगम की ओर से भेजी गई दो लाख रुपये की राशि चारों मृतकों के परिजनों को सौंपी। इसके बाद जाम खोला गया।
बुधवार को नूरपुर के निकटवर्ती गांव विजयनंगला में खेतों में लटके एलटी लाइन के तारों को खींचते समय करंट की चपेट में आकर मुकेश व महेश पुत्रगण वीर सिंह, जयदेव पुत्र बलवीर एवं मोनू पुत्र नत्थू सिंह की मौत हो गई थी, जबकि परवेंद्र पुत्र राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका जिला अस्पताल बिजनौर में उपचार चल रहा है। मृतक मुकेश के भाई लोकेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव गांव में पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया और गांव में बुधवार को एक भी चूल्हा नहीं जला। बृहस्पतिवार की सुबह सगे भाई मुकेश, महेश के साथ जयदेव व मोनू की अर्थी एक साथ उठी तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विधायक लोकेंद्र चौहान, कमलेश सैनी, सहित काफी संख्या में आसपास के ग्रामवासी अंतिम यात्रा में शामिल रहे। बुधवार को बिजली निगम की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को दस बजे तक भी सहायता राशि न मिलने से परिजन और ग्रामीण बुरी तरह से गुस्सा हो गए।
उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए शवों को गंगा बैराज ले जा रही बसों को नूरपुर में शहीद तिराहे पर आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंच र्गइं। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने ग्रामवासियों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने सहायता राशि मिलने तक जाम खोलने से मना कर दिया। साढ़े दस बजे विधायक लोकेंद्र चौहान बिजली निगम की ओर से दी गई दो लाख रुपये की नकद राशि लेकर मौके पर पहुंचे और चारों मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की राशि सौंपी। इसके बाद जाम खोला गया। परिजन शवों को लेकर बैराज चले गए। करीब एक घंटे तक लगे जाम में सड़क पर वाहनों की काफी लंबी लाइन लग गई।