{"_id":"62e8215fee12293c1a0573e1","slug":"road-construction-work-stopped-on-the-protest-of-villagers-dhampur-news-mrt599435595","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के विरोध पर मार्ग निर्माण कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के विरोध पर मार्ग निर्माण कार्य रुका
विज्ञापन

शेरकोट। ग्रामीणों ने ग्राम उमरपुरआशा-तिपरजोत मार्ग के निर्माण को रुकवाया दिया है। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से मार्ग को ऊंचा कर बनाया जा रहा है, जिसके कारण मार्ग का पानी उनके घरों में भरेगा। वह किसी भी हालत में मार्ग को ऊंचा नहीं बनने देंगे। ग्रामीणों के विरोध के चलते विभाग ने मार्ग निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
ग्रामवासी संजीव कुमार, सचिन कुमार, दीपक कुमार, मोहन सिंह आदि का कहना है कि उनके गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत शेरकोट तिपरजोत मार्ग जो करीब साढ़े सात किमी लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क का निर्माण कार्य जब ग्राम उमरपुरआशा में पहुंचा तो वहां लोगों की ओर से मार्ग को लोगों के घरों से ऊंचा बनाने का विरोध किया गया। जब विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की नहीं सुनी तो निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि नई सड़क का निर्माण पुरानी सड़क से ऊंचा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के सामने भारी समस्या पैदा हो गई है। विभाग के जेई का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अग्रिम आदेशों तक के लिए निर्माण कार्य रुकवा दिया है।