{"_id":"6031564a8ebc3ee9716935b7","slug":"road-construction-halted-bijnor-news-mrt5263805177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
सड़क निर्माण रुकवाया
नगीना। मोहल्ला विश्नोई सराय में नगर पालिका द्वारा बनवाई जा रही सड़क मोहल्ले वासियों व कुछ भाजपा नेताओं ने मानक के अनुरूप नहीं बनने का आरोप लगाते हुए रुकवा दी।
नगर के मोहल्ला विश्नोई सराय के मुख्य मार्ग की सड़क बनवाने की मांग मोहल्ले वासी काफी समय से करते आ रहे थे। पालिका ने मोहल्ला विश्नोई सराय स्थित राधे विश्नोई की चक्की से शाहजटा रामलीला ग्राउंड मार्ग तक के निर्माण का कार्य पालिका ठेकेदार द्वारा शनिवार को प्रारंभ करा दिया गया। बताया जाता है कि कुछ भाजपा नेताओं व मोहल्ले वासियों ने सड़क निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण रुकवा दिया। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने जेई को मौके पर भेजा है उनकी रिपोर्ट आने के बाद मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कराया जाएगा।