फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RO rejects Kovid investigation related order

आरओ के कोविड जांच संबंधित आदेश को नकारा

Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
RO rejects Kovid investigation related order
आरओ के कोविड जांच संबंधित आदेश को नकारा
विज्ञापन

नजीबाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पास जारी कराए। आरओ द्वारा कोविड जांच में आ रहीं परेशानियों को देखते हुए कोविड जांच की अनिवार्यता समाप्त करने के बावजूद कुछ आरओ कोविड जांच की रिपोर्ट लेने के लिए अडे़ रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को कासमियां इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। आरओ केसी जोशी, एडीओ पंचायत ऋषि कुमार और एडीओ कृषि श्याम सिंह, जेई सुशील कुमार की देखरेख में मतगणना के लिए पास जारी किए गए। कोविड जांच किट की कमी के चलते सभी प्रत्याशियों द्वारा एंटीजन और आरटीपीसीआर कोविड जांच कराने में आ रही परेशानियों को देखते हुए बृहस्पतिवार को आरओ ने कोविड जांच की अनिवार्यता समाप्त कर दी। आरओ के आदेशों की अवहेलना करते हुए एआरओ पंकज कुमार ने पास बनवाने आए कई प्रत्याशियों को आरओ का कोविड जांच न कराने का आदेश लिखित रूप से लाने का दबाव बनाया, जिसको लेकर संबंधित एआरओ की कई प्रत्याशियों से झड़प हुई। बाद में आरओ ने एआरओ को निर्देशों का पालन करने और कार्य को सुचारु रूप से करने के निर्देश दिए। शुक्रवार शाम तक बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों व एजेंटों ने पास बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed