{"_id":"6069ff1a8ebc3ed82e4a39a2","slug":"ro-and-aro-training-today-bijnor-news-mrt5330168150","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ और एआरओ का प्रशिक्षण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ और एआरओ का प्रशिक्षण आज
विज्ञापन
आरओ और एआरओ का प्रशिक्षण आज
बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सात अप्रैल से शुरू है। ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारी (आरओ) व सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) को छह अप्रैल को चुनावी कमान संभालनी है। आरओ व एआरओ का फाइनल प्रशिक्षण आज पांच अप्रैल को होगा। साथ ही चुनाव कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स भी आज पांच अप्रैल को प्रशिक्षण लेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद, प्रधान पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सात अप्रैल से नामांकनपत्र दाखिल करने का काम शुरू है। जिले में करीब 16638 पदों के लिए सात अप्रैल व आठ अप्रैल नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तय है। नामांकनपत्र जमा करने से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 212 निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गई है। चुनाव में मतदान कराने के लिए 16 हजार से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त कर दिए हैं।
66 मास्टर ट्रेनर्स का होगा आज प्रशिक्षण
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि मतदान कराने के लिए चार हजार से अधिक पोलिंग पार्टी बनी हैं। हर पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी हैं। प्रत्येक पार्टी में महिला कर्मचारी हैं। कर्मचारियों का प्रशिक्षण 10 अप्रैल से शुरू होकर 12 तक चलेगा। पोलिंग पार्टी 18 अप्रैल को आवंटित ड्यूटी स्थल पर पहुंचेगी। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए 66 मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। जिले के डिग्री कॉलेज, राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक मास्टर ट्रेनर्स हैं। बताया कि मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज पांच अप्रैल को दोपहर 12 बजे से विकास भवन सभागार में होगा।
विज्ञापन
आरओ और एआरओ छह को संभालेंगे कमान, प्रशिक्षण आज
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि चुनाव में 212 निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी लगे हैं। चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सात अप्रैल से शुरू हैं। आरओ व एआरओ छह अप्रैल को ब्लॉक वह अन्य ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएंगे। आरओ व एआरओ का फाइनल प्रशिक्षण आज पांच अप्रैल को बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर में शाम चार बजे से होगा।
जिला कंट्रोल रूम सात अप्रैल से काम शुरू करेगा
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम सात अप्रैल से काम करना शुरू कर देगा। कंट्रोल रूम का नंबर 01342-268121 है। कंट्रोल रूम में शिफ्ट में कर्मचारी तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम करेगा। कोई भी व्यक्ति या प्रत्याशी अपनी चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या कंट्रोल रूम को देगा। समस्या को रजिस्टर में दर्ज करके तुरंत कार्रवाई होगी।