फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD condemned farmer beating case

रालोद ने मध्यप्रदेश में किसान की पिटाई कांड की घोर निंदा की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवई की मांग की

Fri, 17 Jul 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
RLD condemned farmer beating case
रालोद ने किसान की पिटाई कांड की निंदा की
विज्ञापन

चांदपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में किसान की बेरहमी से पिटाई कर आत्महत्या करने को मजबूर करने की घटना की निंदा की। रालोद ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश के गुना जिले में प्रशासन द्वारा भूमाफियों के प्रभाव में आकर गरीब किसान को बेरहमी से पिटाई की। जिससे गरीब किसान व उसकी पत्नी को दबाव में आकर आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस कांड में जिला प्रशासन दोषी है। सभी दोषी सरकारी कर्मचारयों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को इस कांड की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। किसान को फसल का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व चेयरमैन विजयपाल सिंह, रुहेलखंड क्षेत्र महासचिव वीरेंद्र सिंह पाहुली, राजीव चौधरी, चौधरी विजय पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, शाहिद प्रधान, शौकत अली अंसारी, रविंदर सिंह, योगेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, मयंक चौधरी, हर्ष दलाल, विपिन चौधरी, देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed