{"_id":"5de2bc328ebc3e547d54307a","slug":"riya-is-first-in-100-meter-race-race-bijnor-news-mrt456389672","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। 100 मीटर दौड में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद व ऊंची कूद में भी रिया अव्वल रहीं।
शनिवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता बालिका वर्ग 400 व 600 मीटर दौड़ में सना तथा जूनियर वर्ग गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक में मानसी ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक में मनदीप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम रहे। लम्बी कूद, तिगड़ी कूद में रोहित कुमार प्रथम रहे। 400 मी, 800 मी और 1500 मी दौड़ में हिमांशु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पुरातन छात्र सम्मेलन मनाया गया, जिसमे पुरातन छात्रों में अध्यापिका सुरभि शर्मा, लेखपाल दिग्विजय सिंह, सेेवानिवृत्त इंजीनियर भूपेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक संग्राम सिंह आदि विचार रखे। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक हरपाल सिंह व संचालन कमल शर्मा ने किया। सेवानिवृत्त अध्यापक जगत सिंह, सौपाल सिंह,व पूर्व प्रबंधक चंद्रपाल सिंह पूर्व अध्यक्ष सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।