{"_id":"57bc9d5f4f1c1b7f59d4fbda","slug":"rightfully-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए लेखपालों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए लेखपालों का धरना
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में उप्र लेखपाल संघ ने वेतन मान बढ़ाने सहित छह सूत्रीय मांगो को लेकर कलक्ट्रेट में मंगलवार को धरना दिया। मांगे पूरी नहीं होने पर 30 अगस्त को लखनऊ में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
उप्र लेखपाल संघ ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह व महामंत्री नरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पत्र में एसीपी विसंगति दूर करने, लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक एवं शैक्षिक योग्यता स्नातक करने हुए प्रारंभिक वेतनमान 5200 से 20200 पे 2800 करने, कॉडर पूर्ववत जनपद स्तरीय करते हुए, स्थानांतरण नीति में संशोधन करने की मांग की है। पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व परिषद के राजस्व निरीक्षक के 626 पदों का सृजन करने, राजस्व निरीक्षक प्रोन्नति एवं नायब तहसीदार पेोन्नति हेतु राजस्व परिषद के प्रस्ताव में नियमवाली में संशोधन, आईजीआरएस आदि शासन की विभिन्न योजनाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए लैपटॉप उपलब्ध कराने, एक अप्रैल 2015 से पूर्व चयनित लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिलाने तथा एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त लेखपालों की नई पेंशन योजना में सुधार करते हुए आकस्मिक निकासी और सेवानिवृति मृत्यु पर सुनिश्चित पेंशन की सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन
चेताया कि मांगे नहीं मानी गई तो 30 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। धरने में अक्षय त्यागी, लोकेंद्र सिंह,नरेंद्र कुमार, अंबरेश दत्त आदि मौजूद रहे।